ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीअल्मोड़ा में राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

अल्मोड़ा में राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

23 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकालीन...

अल्मोड़ा में राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 30 Nov 2017 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

23 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर होंगे।

वेतन विसंगति व पदोन्नति समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी चौघानपाटा गांधी पार्क में जमा हुए। जहां उन्होंने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि लंबे आंदोलन के बावजूद शासन स्तर पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते वह आंदोलन को मजबूर हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें