Haldwani News: बारिश में गौला नदी की ओर रील बनाने आए तो कार्रवाई: एसएसपी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गौला नदी पर बने पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान नदी के किनारे रील बनाने वाले लोगों को सतर्क रहने और हटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में चेताया।

Haldwani News: बारिश में गौला नदी की ओर रील बनाने आए तो कार्रवाई: एसएसपी

Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बुधवार दोपहर को काठगोदाम और वनभूलपुरा में गौला नदी पर बने पुलों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलों और नदी के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि बारिश के दौरान गौला के किनारे रील बनाने आ रहे लोगों पर नजर रखें और कार्रवाई करें।एसएसपी ने कहा कि गौला का जलस्तर कभी भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पुलों पर खड़े होकर रील बनाना या नदी के आसपास मौज-मस्ती करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने और उन्हें पुलों से हटाने के निर्देश दिए हैं।

एसएचओ काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के प्रति सचेत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: बारिश में गौला नदी की ओर रील बनाने आए तो कार्रवाई: एसएसपी