ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार कार ने तोड़ी दीवार

Mar 08, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

शनिवार रात डेढ़ बजे की घटना, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया हल्द्वानी, कार्यालय

ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार कार ने तोड़ी दीवार

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। अब शनिवार देररात करीब डेढ़ बजे एक एक्सयूवी कार ने आवासीय परिसर की दीवार तोड़ दी। परिसर के मालिक ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को शिकायत भी की है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि टिक्कू मॉडल स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त कर वाहन चालक भागने में सफल रहा। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि एसएचओ को कार्रवाई के लिए कहा गया है। हादसों को रोकने के लिए पुलिस को गश्त के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।