नगर निगम ने शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान

Apr 07, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम ने 7 से 13 अप्रैल तक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। मंडी बाईपास और बरेली रोड पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान में सड़क, नाली सफाई, कचरा एकत्रीकरण और नागरिकों को कूड़ेदान का उपयोग करने की प्रेरणा दी गई। मेयर, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान

देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम ने 7 से 13 अप्रैल तक विशेष सफाई अभियान ने मंगलवार को मंडी बाईपास, बरेली रोड में शुरुआत की। इस दौरान जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। अभियान के दौरान सड़क, नाली सफाई, कचरा एकत्रीकरण तथा जागरूकता गतिविधियों के साथ ही दुकानदारों एवं आम नागरिकों को कूड़ेदान का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मेयर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह सहित बैणी सेना और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।