‘पीएम सूर्य योजना के आवेदनों की समय से दें स्वीकृति’

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में, सौर विक्रेताओं ने पीएम सूर्य योजना के आवेदनों की समय पर स्वीकृति की मांग के लिए ऊर्जा निगम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अनुमोदन में देरी से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना में बाधा आ रही है।

‘पीएम सूर्य योजना के आवेदनों की समय से दें स्वीकृति’

देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। पीएम सूर्य योजना के आवेदनों को समय से स्वीकृति देने की मांग के लिए बुधवार को सोलर वेंडरों ने ऊर्जा निगम के ईई को ज्ञापन सौंपा। बताया कि आवेदन की स्वीकृति में देरी होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना में रुकावट आ रही है। वेंडरों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर आशीष जंतवाल, नवीन पांडे, प्रदीप नेगी, कमलेश पंत, हेमंत मेहरा, विपिन तिवारी, खेमराज खनवाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।