ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीवट सावित्री व्रत के दिन सूर्य ग्रहण भी

वट सावित्री व्रत के दिन सूर्य ग्रहण भी

इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सूर्यग्रहण भी होगा। इस दिन शनि जंयती भी मनायी जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की...

वट सावित्री व्रत के दिन सूर्य ग्रहण भी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 06 Jun 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सूर्यग्रहण भी होगा। इस दिन शनि जंयती भी मनायी जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वट सावित्री व्रत 10 जून को रखा जाएगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करके और उसके चारों ओर परिक्रमा कर सूत बांधती हैं। पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार सूर्य ग्रहण व वट सावित्री व्रत साथ-साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं, यूरोपीय देशों में दिखेगा। इसके चलते इसका कोई धार्मिक महत्व भी नहीं है और न ही कोई सूतक मान्य होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें