Haldwani News: अब साइबर ठग किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर रहे

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी और कुमाऊं में किशोरियों को फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। ठग पहले दोस्ती और प्यार का भरोसा जीतकर निजी तस्वीरें या वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट हासिल करते हैं। फिर एआई टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाने या वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगते हैं। शिकायत साइबर पोर्टल, हेल्पलाइन 1930 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की जा सकती है।

Haldwani News: अब साइबर ठग किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर रहे

Haldwani News: विशेष: फर्जी आईडी से शुरू हो रही ठगी की कहानी, पहले दोस्ती फिर प्यार का इजहार

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर किशोरियों को बनाते हैं निशाना, धीरे-धीरे जीतते हैं भरोसा

वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट से तैयार कर रहे अश्लील तस्वीरें, एआई टूल्स का दुरुपयोग

न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, स्कूली छात्राएं भी शामिल

संतोष जोशी

सोशल मीडिया पर किशोरियों को निशाना बनाने का तरीका

हल्द्वानी। साइबर ठग अब सोशल मीडिया पर किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पहले दोस्ती और फिर प्यार का इजहार कर भरोसा जीता जा रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और तस्वीरों का दुरुपयोग कर एआई टूल्स से अश्लील तस्वीरें तैयार करने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है।

साइबर विशेषज्ञ बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर किशोरियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। बातचीत बढ़ने के साथ दोस्ती और प्यार का भरोसा दिलाकर निजी जानकारियां और तस्वीरें हासिल करने की कोशिश करते हैं। बाद में इन्हीं तस्वीरों का दुरुपयोग कर पीड़ितों को धमकाया जा रहा है। कुमाऊं में दर्जन भर मामले अब तक इस साल किशोरियों से संबंधित आ चुके हैं।

एआई टूल्स से तस्वीरों के दुरुपयोग का खतरा

एआई से तस्वीरों के दुरुपयोग का खतरा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के जरिए किसी की असली तस्वीर में बदलाव कर अश्लील या भ्रामक तस्वीरें बनाई जा सकती हैं। ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़ितों पर दबाव बनाया जा सकता है। इससे किशोरियों को मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी का डर झेलना पड़ सकता है।

छात्राओं से जुड़े मामले

केस 1:

मुखानी कोतवाली क्षेत्र निवासी नौंवी की एक छात्रा से सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद ठगों ने जाल में फंसाया। वीडियो कॉल पर स्क्रीनशॉट से किशोरी का फोटो लिया और उसे एआई जेनरेटेड अश्लील फोटो तैयार करके ब्लैक मेल किया। करीब दस हजार छात्रा से किस्तों में ठगे। लगातार सोशल मीडिया में पीछा किया और रकम मांगी। अब अभिभावक साइबर सेल पहुंचे और शिकायत की।

केस 2:

हल्द्वानी क्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर दोस्ती की। बाद में कभी पांच सौ तो कभी हजार रुपये मांगे। छात्रा को उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन जब अति हुई तो छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बातें बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर पुलिस को की गई है।

साइबर ब्लैकमेलिंग की शिकायत कहां करें

शिकायत कहां करें

साइबर ब्लैकमेलिंग होने पर घबराकर पैसे न दें। चैट, स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और अन्य डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें। शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई जा सकती है। साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बच्चों से जुड़े मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मदद ली जा सकती है।

कोट:

बच्चे हों, जवान या फिर बुजुर्ग। साइबर ठग किसी को भी कई प्रकार से चूना लगा सकते हैं। हमें सावधान रहने की जरूरत है। अंजान कॉल या मैसेज से दूरी बनाए रखें।

निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमाऊं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦साइबर ब्लैकमेलिंग होने पर पीड़ित को क्या करना चाहिए?−
घबराकर पैसे न दें और चैट, स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक तथा अन्य डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: अब साइबर ठग किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर रहे