Haldwani News: रैपिडो से सवारी ढो रहीं छह निजी बाइक सीज
Haldwani News: हल्द्वानी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और हल्द्वानी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार मिल रही शिकायतों के

Haldwani News: हल्द्वानी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और हल्द्वानी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने गुरुवार को रैपिडो ऐप के जरिए निजी बाइकों से किराये पर सवारी ढोने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान छह बाइकें सीज की गईं। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे के निर्देश पर परिवहन कर अधिकारी जगदीशचंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। परिवहन आरक्षियों ने सादे कपड़ों में रैपिडो ऐप से बुकिंग कर रहे वाहनों को मौके पर पकड़ा। आरटीओ पांडे के अनुसार सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहन किसी भी परिस्थिति में व्यावसायिक रूप से संचालित नहीं किए जा सकते।
केवल पीली नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक वाहन ही सवारी ढोने के लिए अधिकृत हैं। आरटीओ ने कहा कि निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग करने पर भारी जुर्माने के साथ वाहन का पंजीयन निलंबित अथवा निरस्त भी किया जा सकता है। उन्होंने निजी वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।


