Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSinthiya International School Holds Successful Inter-School Shooting Competition
सिंथिया में शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

सिंथिया में शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

संक्षेप:

हल्द्वानी में सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल द्वारा 19 और 20 जनवरी को आयोजित अंतः विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सूबेदार पवन खोलिया रहे। विभिन्न कक्षाओं में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें शिक्षकों की प्रतियोगिता में कात्यायन रौतेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Jan 21, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 19 व 20 जनवरी को आयोजित अंतः विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सूबेदार पवन खोलिया रहे जो कि पूर्व राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के मुख्य कोच हैं। प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा 1 वर्ग में इशिका ने प्रथम, ओम पंत ने द्वितीय व तनय धामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में भाविका सती प्रथम, गर्वित बिष्ट द्वितीय व देवांश पाठक तृतीय रहे। कक्षा 3 वर्ग में मानवी ने प्रथम, यशस्वी ने द्वितीय और यश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कक्षा 4 एवं 5 के संयुक्त वर्ग में अधृत सिंह पहले, आराध्या सिंह दूसरे व लक्ष्य मेहता तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 6 एवं 7 वर्ग में देविशा मर्तोलिया ने प्रथम, हिताक्षी पांडे ने द्वितीय व सौम्या कनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की प्रतियोगिता में कात्यायन रौतेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निकिता दूसरे व भूमिका तीसरे नंबर पर रहीं। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रविंद्र कुमार रौतेला ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि आत्म अनुशासन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाते हैं। यहां शिवानी, मुकुल, वर्तिका, माही, हिमानी आदि मौजूद रहे।