शुभम बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा ग्रामीण मंडल के प्रभारी

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

रामनगर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने शुभम उत्तम को नैनीताल ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया। शुभम की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और इसे अनुसूचित समाज को एकजुट करने वाला कदम बताया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और अन्य नेताओं ने शुभम को बधाई दी।

शुभम बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा ग्रामीण मंडल के प्रभारी

रामनगर। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की संस्तुति पर शुभम उत्तम को नैनीताल ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वाल्मीकि समाज के हितों और पर्यावरण मित्रों के कल्याण के लिए समर्पित शुभम की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसे अनुसूचित समाज को एकजुट करने वाला कदम बताया। भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती आदि ने बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।