Haldwani News: शोएब को हुनर परिषद की कमान, हल्द्वानी में सियासी हलचल

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

Haldwani News: हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख महासचिव शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हल्द्वानी की राजनीति में इसे अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी के जरिए अल्पसंख्यक समाज तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Haldwani News: शोएब को हुनर परिषद की कमान, हल्द्वानी में सियासी हलचल

Haldwani News: हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख महासचिव शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद हल्द्वानी की राजनीति में इसे अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। शोएब को सरकार में जिम्मेदारी मिलने से उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हल्द्वानी निवासी शोएब वर्ष 2017 से 2025 तक सपा के प्रमुख महासचिव रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर उन्हें करीब 11 हजार वोट मिले थे। 2022 में उन्होंने फिर चुनाव लड़ा और करीब 2400 वोट हासिल किए। वर्ष 2019 में सपा के टिकट पर महापौर का चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले वह कांग्रेस में भी सक्रिय रहे। 1988 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष व संयुक्त सचिव और 1995 से 1998 तक यूथ कांग्रेस तथा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी संभाली。

अल्पसंख्यक राजनीति में बढ़ेगा दायरा

शोएब ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के आभारी हैं। वह लंबे समय से जनता की सेवा करते आए हैं और नई जिम्मेदारी के जरिए अल्पसंख्यक समाज तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हल्द्वानी में अब तक भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में मजहर नईम नवाब का नाम प्रमुख रहा है। ऐसे में शोएब को जिम्मेदारी मिलने से आगामी चुनावी दौर में अल्पसंख्यक राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

शोएब का राजनीतिक सफर

1988 : एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष व संयुक्त सचिव1995-98 : यूथ कांग्रेस व प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी2017-25 : समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव2017 : हल्द्वानी विधानसभा चुनाव में करीब 11 हजार वोट2019 : सपा के टिकट पर महापौर चुनाव2022 : विधानसभा चुनाव में करीब 2400 वोट2026 : राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष

सामान्य प्रश्न

✦शोएब अहमद को किस पद पर नियुक्त किया गया है?−
शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: शोएब को हुनर परिषद की कमान, हल्द्वानी में सियासी हलचल