ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपश्चिमी विक्षोभ से हल्द्वानी शहर का पारा एक डिग्री से नीचे

पश्चिमी विक्षोभ से हल्द्वानी शहर का पारा एक डिग्री से नीचे

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का असर जारी है। सोमवार को हल्द्वानी शहर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह पिछले 15 साल में दिसंबर में सबसे कम दर्ज हुआ।  मौसम विभाग...

पश्चिमी विक्षोभ से हल्द्वानी शहर का पारा एक डिग्री से नीचे
हमारे संवाददाता ,हल्द्वानी। Tue, 01 Jan 2019 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का असर जारी है। सोमवार को हल्द्वानी शहर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह पिछले 15 साल में दिसंबर में सबसे कम दर्ज हुआ। 
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में तापमान का स्तर गिरने से ठिठुरन और ठंड बढ़ेगी। पिछले महीनों से लगातार मौसम ने एक के बाद एक-कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। इसके चलते सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। कोहरे और पाले की अधिकता से सब्जी और फसलों पर बुरा असर पड़ेगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें