शैमफोर्ड की गुनगुन को ऑल इंडिया 35वीं रैंक

Mar 02, 2026 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी की शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं रैंक प्राप्त की है। उत्तराखंड में वह तीसरे स्थान पर रही। अन्य सफल छात्रों में आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी और अन्य शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।

शैमफोर्ड की गुनगुन को ऑल इंडिया 35वीं रैंक

हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं और उत्तराखंड में तीसरी रैंक प्राप्त की है। परीक्षा में गुनगुन के साथ आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी, जतिन बिष्ट, रुद्राक्ष गुरुरानी, रुद्राक्ष राजवार, दीपांशु बिष्ट, नीरव ठाकुर, दीपांशु धपोला एवं कनिष्का गिरी ने सफलता प्राप्त की है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में वैभव कांडपाल, ऋषभ बोरा, मृदुल गुरुरानी, हिमांशी, लक्षित सिंह, तमन्ना, लक्षित भट्ट, अदिति कबड़वाल, पूर्वी जोशी, कुशाग्र पांडे, मानस नगरकोटी, पालक त्रिपोला, कनक पांडा एवं वैभवी भट्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एकेडमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बीएस मनराल, विनोद खोलिया आदि ने बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।