काठगोदाम में सीवर का काम तीन दिन में खत्म करने के निर्देश

Mar 18, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के काठगोदाम में जल निगम का सीवर कार्य तीन दिन में पूरा होगा। इससे सड़क के दोनों ओर हो रहे निर्माण कार्यों के कारण हो रहे जाम से राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि जल निगम शीघ्र सीवर लाइन बिछाकर सड़क को ठीक करेगा।

काठगोदाम में सीवर का काम तीन दिन में खत्म करने के निर्देश

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम में जल निगम सीवर का काम तीन दिन में खत्म कर सड़क ठीक करेगा। अधिशासी अभियंता अशोक कटारिया ने इस संबंध में विभागीय कार्मिकों को निर्देश जारी किए हैं। इससे एक ही जगह पर सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य होने से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हल्द्वानी से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए आवागमन करने वाले लोग और पर्यटक नैनीताल रोड से होकर गुजरते हैं। हर दिन सैकड़ों निजी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही होती है। इन दिनों काठगोदाम में एक ओर की सड़क में नहर कवरिंग के लिए सिंचाई विभाग की जमरानी इकाई काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जल निगम सीवर लाइन बिछाने का काम कर रहा है।

दोनों ओर एक ही जगह काम होने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे जाम की समस्या खड़ी हो गई है। आपके प्रिय अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने बुधवार के अंक में इस समस्या को ‘काठगोदाम में इधर सीवर, उधर नहर के काम से लग रहा जाम’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया। इसका संज्ञान लेते हुए जल निगम के ईई ने तीन दिन में प्रभावित क्षेत्र में सीवर बिछाकर सड़क ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।