ओलावृष्टि से तबाह फसलें, सरकार से आस

Apr 06, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। विकासखंड धारी और ओखलकांडा में रविवार को तेज ओलावृष्टि ने

ओलावृष्टि से तबाह फसलें, सरकार से आस

फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। विकासखंड धारी और ओखलकांडा में रविवार को तेज ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मटर, आलू, लहसुन, धनिया सहित कई नगदी फसलों के अलावा फलदार बागानों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं और जौ की फसल भी ओलों की मार से बुरी तरह झुक गई है।किसानों का कहना है कि नगदी फसलें, अनाज और फलदार बागान तीनों पर एक साथ चोट पड़ने से उनकी आय के सभी स्रोत प्रभावित हो गए हैं। स्थानीय निवास देवेंद्र सिंह, दान सिंह, उमेद सिंह का कहना है कि ऐन वक्त पर ओलों ने फसल चौपट कर दी है। अब प्रशासन मदद कर सकता है।

फसल बीमा योजना की जटिल प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। कहा कि बीमा का लाभ समय पर नहीं मिल पाता। कुछ सालों के बीमे का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।मैं किसी कार्य के चलते देहरादून में हूं। कई गांवों में भारी ओलावृष्टि की सूचना मिली है। निरीक्षण के लिए उद्यान की टीम भेजी जा रही है। फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।- प्रेमा राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी, नैनीताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।