
हल्द्वानी में 10, भीमताल-मुक्तेश्वर में पारा 1 डिग्री पहुंचा
- शीतलहर चलने से दिनभर छूटती रही लोगों की कंपकंपी - आज भी मैदान
- कोहरे से रेल और हेली सेवा प्रभावित, उड़ानों व ट्रेनों में देरी मौसम का मिजाज : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तराई-भावर और पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का असर शुक्रवार को भी बरकरार रहा। घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और भीमताल और मुक्तेश्वर में 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। तराई-भावर में सुबह घना कोहरा और दिनभर शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बना रहा। दोपहर के समय कुछ देर धूप निकलने से राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी।
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर और भीमताल में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम पारा 1 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। भवाली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, मुक्तेश्वर और नैनीताल में 1 और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रोहित थपलियाल के अनुसार, शनिवार को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से ठंड और बढ़ सकती है। ------------------------ रानीखेत एक्सप्रेस चार घंटा लेट, हेली भी देर से उड़े काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, रानीखेत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे की देरी से काठगोदाम पहुंची। वहीं, हेली सेवाओं पर भी असर दिखा। हेरिटेज एविएशन कंपनी के बेस मैनेजर गौरव गहलोत ने बताया कि सुबह कोहरा अधिक होने के कारण अधिकांश उड़ानें 30 से 35 मिनट की देरी से रवाना की गईं। शुक्रवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) भीमताल : अधिकतम 15, न्यूनतम 1 मुक्तेश्वर : अधिकतम 15, न्यूनतम 1 भवाली : अधिकतम 14, न्यूनतम 3 नैनीताल : अधिकतम 18, न्यूनतम 5 रामनगर : अधिकतम 18, न्यूनतम 8 हल्द्वानी : अधिकतम 18, न्यूनतम 10

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




