स्कूलों में अवकाश, समर कैंप चलेंगे

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

नैनीताल जिले के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बहुभाषिता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए आज से सात दिवसीय समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप दो जून तक चलेंगे, और यदि इस दौरान कोई सार्वजनिक अवकाश होता है, तो कार्यक्रम अगले कार्यदिवस में होगा।

स्कूलों में अवकाश, समर कैंप चलेंगे

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत विद्यालयों में बहुभाषिता, सांस्कृतिक एकता और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल जिले के सरकारी स्कूलों में आज से सात दिवसीय समर कैंप चलेंगे। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बुधवार से अवकाश रहेगा, लेकिन समर कैंप संचालित होंगे।मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने इस संबंध में जनपद के समस्त खंड और उप शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैंप दो जून तक आयोजित होंगे। यदि इस अवधि में कोई सार्वजनिक अवकाश होता है, तो वह कार्यक्रम अगले कार्यदिवस में संपन्न होगा। सीईओ ने बताया की जनपद के सभी राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय में कैंप होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।