पांच किमी की कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का श्रीगणेश

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

लालडांठ स्थित मुकुल विहार से रानीबाग तक निकली कलश यात्रा गणेश पूजन के साथ कथा

पांच किमी की कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का श्रीगणेश

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी के लालडांठ स्थित मुकुल विहार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पांच किलोमीटर की कलश यात्रा निकाली। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कई जगहों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री 1008 प्रेमदास मौनी महाराज के तत्वावधान में कथावाचक संजय पांडेय ने रविवार को सुबह गणेश पूजन कराया। जिसमें यजमान धीरेंद्र बिष्ट और प्रेमा बिष्ट सपत्नीक रहे। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। जो कि मुकुल विहार से नैनीताल रोड होकर रानीबाग पहुंची। कलश यात्रा के बाद कथावाचक संजय पांडे ने पहले दिन की कथा का वाचन करते हुए भगवान से प्रेम का वर्णन कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। 26 अक्तूबर को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। कलश यात्रा में डॉ.अंकिता कांडपाल, बिंदु जोशी, भावना पाठक, भावना बिष्ट, ज्योति तिवाड़ी, डॉ.अजय कांडपाल, रमेश जोशी, मनोज बिष्ट, विनीत बिष्ट, डॉ.अशोक बिष्ट, विनोद बिष्ट, गोपाल तिवाड़ी आदि रहे। सोमवार को मूल पाठ के साथ कथा का प्रवचन दोपहर एक बजे से होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।