Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSenior State Activist Mahesh Chand Tiwari Injured in Accident During Honor Ceremony
सम्मान लेने जा रहे राज्य आंदोलनकारी का पांव 108 से कुचला

सम्मान लेने जा रहे राज्य आंदोलनकारी का पांव 108 से कुचला

संक्षेप:

राज्य आंदोलनकारी के पैर पर चढ़ा दी 108, गंभीरराज्य आंदोलनकारी के पैर पर चढ़ा दी 108, गंभीरराज्य आंदोलनकारी के पैर पर चढ़ा दी 108, गंभीरराज्य आंदोलनकार

Nov 08, 2025 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

रामनगर। प्रशासन के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र तिवारी को 108 ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तिवारी के पैर पर आरोपी चालक ने वाहन का अगला टायर चढ़ा दिया। इससे हालत गंभीर होने पर घायल को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को प्रशासन ने राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तहसील में आयोजित किया था। पटवारी तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि गैबुआ निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र तिवारी को भी कार्यक्रम में आ रहे थे। नगर पालिका के समीप मार्ग से पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए चले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच सरकारी अस्पताल के गेट के समीप 108 ने जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, टक्कर लगने से सड़क पर गिरे राज्य आंदोलनकारी के पैर पर वाहन चढ़ा दिया। वहीं लोगों ने शोर मचाकर 108 को रोका। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। पटवारी तारा चंद्र ने बताया कि गंभीर हालत में राज्य आंदोलनकारी को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका एक पैर पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। अस्पताल में पैर का ऑपरेशन किया जा रहा है। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, जो भी प्रशासन स्तर की मदद होगी वह की जाएगी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।