ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीवरिष्ठ पत्रकार दिवाकर भट्ट को हिन्दी रत्न समान

वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर भट्ट को हिन्दी रत्न समान

हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. दिवाकर भट्ट को विश्व हिंदी रत्न...

वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर भट्ट को हिन्दी रत्न समान
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 26 Mar 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. दिवाकर भट्ट को विश्व हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. भट्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन और उसे यूएनओ की भाषा बनाए जाने के मिशन पर लगे हैं। विश्व हिंदी महासंघ के एशिया पैसिफिक चैप्टर के प्रमुख सुशील कुमार की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने उन्हें महासंघ की ओर से हिंदी सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया है। सम्मान के तहत उन्हें 51 हजार की धनराशि, अभिनन्दन प्रशस्ति पत्र आदि भेंट किया गया।

डॉ. भट्ट 2004 से हिंदी के विश्व अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अब तक विश्व के 50 से अधिक देशों में हिंदी अभियान चलाया है। उन्हें इन अभियानों के लिए दुनिया के अनेक देशों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिए गए हैं। पत्रकारिता और लेखन के लिए दिवाकर भट्ट को अब तक राहुल सांकृत्यायन सम्मान, कबीर सम्मान, विश्व हिंदी गौरव सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, पं. मदनमोहन मालवीय पत्रकारिता सम्मान, साहित्यश्री सम्मान, विद्यावाचस्पति विश्व हिन्दी अग्रदूत सम्मान, आम्बेडकर सम्मान सहित अन्य सम्मान दिए गए हैं। उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित और प्रकाशनाधीन हैं। डॉ. भट्ट को सम्मान मिलने पर लेखकों, पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें