वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति का मई में होगा चुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति का चुनाव मई में होगा। बैठक में उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने आगामी खेल समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग की अपील की। अंतिम मासिक बैठक 25 अप्रैल को होगी, और चुनाव मई के तीसरे सप्ताह में होंगे। 7 मई को गोल्ज्यू देवता की यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति का मई में होगा चुनाव

हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव मई में होगा। शुक्रवार को समिति कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिषद नवीन वर्मा ने आगामी वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सामाजिक व सैनिक संगठनों से सहयोग की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम मासिक बैठक 25 अप्रैल को होगी, जबकि द्विवार्षिक चुनाव मई के तीसरे सप्ताह में संपन्न होंगे। साथ ही, 7 मई को हल्द्वानी पहुंच रही गोल्ज्यू देवता की दिव्य यात्रा के भव्य स्वागत का आह्वान किया गया।

बैठक अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता व महामंत्री डीके पांडे के संचालन में संपन्न हुई। इस दौरान इंदर सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, प्रताप सिंह जन्तवाल, विष्णु सिंह रावत, एलएम लोहनी, बीडी जोशी, रमेश चंद पांडे, देवेंद्र सिंह खाती, श्रीकांत खंडेलवाल, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, केके कबड्वाल, एडी डोर्वी, एचपी जोसेफ और आनंद सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।