Haldwani News: छात्रों ने विज्ञान मॉडल और चार्ट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी में इनर व्हील क्लब और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोरी के सहयोग से विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और कार्यक्रम में कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
छात्रों ने विज्ञान मॉडल और चार्ट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। इनर व्हील क्लब हल्द्वानी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोरी के संयुक्त प्रयास से सीनियर एवं जूनियर वर्ग की विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के दौरान इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए विज्ञान मॉडल एवं चार्ट का निरीक्षण किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट लिली सिंह, क्लब प्रेसिडेंट इंदु पांडे, रितु त्यागी, नीरजा बोरा एवं ज्योति नेगी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


