ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीदन्या में नशे के खिलाफ स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

दन्या में नशे के खिलाफ स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

युवाओं में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए नशे के खिलाफ विजन ग्रुप ने एक मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत बच्चों, युवाओं और बड़ों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। सोमवार को दन्या...

दन्या में नशे के खिलाफ स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
हमारे संवाददाता,दन्या (अल्मोड़ा)। Mon, 24 Sep 2018 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

युवाओं में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए नशे के खिलाफ विजन ग्रुप ने एक मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत बच्चों, युवाओं और बड़ों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। सोमवार को दन्या के शिशु मंदिर, विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल लोगों को नशे के खिलाफजागरूक किया। 
रैली का शुभारंभ विजन ग्रुप संस्थापक अरविंद पंत व थाना दन्या के उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय प्रांगण से मुख्य अल्मोड़ा मार्ग, भंडारी गोलू मन्दिर से होकर मुख्य बाजार और टीआरसी से होकर लगभग पांच किलोमीटर तक निकाली गई। अरविंद पंत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं और बच्चों में ज्यादा दिखाई दे रही है। नशे के सामाजिक, शारीरिक व आर्थिक दुष्प्रभावों से लोगों को सचेत करने और उन्हें इस प्रकार के रास्तों से नयी दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसी के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य करने की पहल करते हुए मन्दिर परिसर में पौधे लगाए गए। साथ ही यातायात नियमों की जानकारियां देते हुए उनका पालन करने की अपील की गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें