शिक्षकों ने उठाया छात्रवृत्ति वृद्धि, बैकलॉग का मुद्दा
19 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन हल्द्वानी, वरिष्ठ

हल्द्वानी। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिला इकाई नैनीताल ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि, न्यायमूर्ति इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर उसकी संस्तुतियों को लागू करने, पारदर्शी एवं ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था, लंबित पदोन्नतियों का निस्तारण, पदोन्नति में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का अनुपालन, बैकलॉग रिक्तियों की पूर्ति सहित अन्य मांगों का समाधान किए जाने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


