ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीचौथे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

चौथे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना जारी...

चौथे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 20 Dec 2019 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना जारी रखा।

महामंत्री सुनील चौधरी ने कहा कि पूर्व में नगर निगम के साथ कर्मचारियों का सात सूत्रीय बिंदुओं पर समझौता हुआ था, पर लगातार मांग के बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि रिटायर कर्मचारियों को एरियर भुगतान हो। प्रदर्शन में कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष विजयपाल, सुरेश थापा, हरिओम चौधरी, जगदीश भाई, अशोक राज, राजेंद्र भाई, सुरेश बंधु, जगपाल, मीरा, नेहा, मंजीत, आदेश, सोनी, नीलम, रेनू, सोनम आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें