ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसफाई कर्मियों ने दी विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सफाई कर्मियों ने दी विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नगर निगम में सामूहिक उपवास रखा। कहा कि ठेका प्रभा...

सफाई कर्मियों ने दी विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 03 Dec 2021 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नगर निगम में सामूहिक उपवास रखा। कहा कि ठेका प्रभा समाप्त किए जाने समेत 11 सूत्री मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज करने का काम कर रही है। चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गईं तो सफाई कर्मचारी 2022 विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर देंगे।

उपवास पर बैठे संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि 19 जुलाई 2021 को सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में संघ द्वारा कार्यबहिष्कार और आंदोलन किया गया था। 27 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मांगों पर सहमति प्रदान करते हुए शासन ने अगस्त में शासनादेश जारी करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद प्रदेश सरकार और शासन ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कमेटियों के नाम पर कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अमित ने कहा कि संघ द्वारा शुक्रवार को एक दिन का उपवास रखकर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व से अनुमति लेकर राजधानी देहरादून से आंदोलन छेड़ा जाएगा। संघ संस्थापक बांकेलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मियों की हितैषी नहीं है। सरकार अपनी मनमानी व तानाशाही पर उतारू है। यदि सरकार कर्मचारियों के पक्ष मे कोई निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। उपवास में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, दिनेश चौधरी, संजीव, विशाल, विजय, राहुल, चमन, मुकेश, अनूप, कैलाश, रौनक पाल, शिवांकर, सुमन, कृष्णा, रानी, ममता, रोहित टांक, शिवम पाल, रोहित मसीह, अशोक चौधरी, विजय पाल, अनिल भारती, विशाल, लक्की, चंदन, अनिता, बबली, श्याम आदि बैठे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें