Haldwani News: महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में तीन दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मुकेश बेलवाल ने महिला उद्यमियों और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह महोत्सव ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका देता है। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Haldwani News: महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

Haldwani News: हल्द्वानी। शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने विभिन्न स्टॉल लगाने वाली महिला उद्यमियों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन तीसरी बार किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। चेष्टा संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि बारिश के बावजूद महोत्सव में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कुमाउनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

वहीं नृत्य प्रतियोगिता में गौलापार के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर बाजी मारी। विनोद एंड टीम की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। नीतू, कंचन बिष्ट, तुलसी शाह, रमा, हेमा, मीना, मानसिंह, रीता सूर्या, डोली सूर्या, रिंकू आदि ने योगदान दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: महिला उद्यमियों को किया सम्मानित