
ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति की जेब से 20 हजार उड़ाए
संक्षेप:
हल्द्वानी के निवासी लीलाधर सनवाल ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को वह ई-रिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी एक सवारी ने उनकी जेब से 20,000 रुपये चुरा लिए। आरोपी ने थूकने का बहाना बनाकर उतरने से पहले पैसे...
Oct 02, 2025 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी। रामड़ी जसुवा, मुखानी निवासी लीलाधर सनवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 सितंबर को वह नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल से घर की ओर आ रहे थे। मुखानी चौराहे से वह ई-रिक्शा में बैठे। कुछ दूर पहुंचते ही एक सवारी ने वाहन को रोका और बीच की सीट पर बैठने की जिद की। लीलाधर का आरोप है कि इस दौरान शातिर ने उनकी जेब से बीस हजार रुपये निकाल लिए और थूकने का बहाना बनाकर उतर गया। कुछ दूर जाते ही उन्होंने अपनी जेब को चेक किया तो पैसे गायब थे। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी के जरिये जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




