ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीरोडवेज संविदा कर्मी वसूली आदेश के विरोध में उतरे

रोडवेज संविदा कर्मी वसूली आदेश के विरोध में उतरे

उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बीते दिनों हड़ताल से हुए नुकसान पर निगम मुख्यालय ने कर्मचारियों से रिकवरी का फरमान जारी कर...

रोडवेज संविदा कर्मी वसूली आदेश के विरोध में उतरे
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 24 Jan 2022 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता

उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बीते दिनों हड़ताल से हुए नुकसान पर निगम मुख्यालय ने कर्मचारियों से रिकवरी का फरमान जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार को इस मुद्दे पर संगठन ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर विरोध जताया।

संविदा विशेष श्रेणी कार्मियों का कहना है कि परिवहन निगम दोहरी नीति पर चल रहा है। अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर थे, इस पर वसूली आदेश दे दिए हैं। जबकि नियमित कर्मचारी समय-समय पर किसी न किसी मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करते रहते हैं। उनसे आज तक कोई वसूली नहीं की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री गोकुल सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में सभी विभागों में महीनों तक हड़ताल हुई, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि 5 जनवरी से कार्य बहिष्कार किया गया और 4 जनवरी को महाप्रबंधक से फोन पर वार्ता में प्रबंधक निर्देशक से समय मांगा गया था। लेकिन, उन्होंने 11 जनवरी का समय दिया। इस हड़ताल के लिए उकसाया गया और रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। 11 जनवरी को आयोजित वार्ता में प्रबंधक निदेशक की ओर से किसी भी कर्मचारी पर किसी भी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंगवाल ने कहा महाप्रबंधक को अपना फरमान वापस लेना होगा। इस मौके पर संगठन मंत्री दिनेश जोशी, उप मंत्री भगवती ध्यानी, राहुल वर्मा, भुवन शर्मा, राजू आर्य, संजय नेगी, संतोष कुमार, दान सिंह परिहार, बृजेश परिहार, हेम सती, कैलाश भट्ट, कुशल प्रजापति, राजेश यादव आदि शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें