Haldwani News: नवाबी रोड में खुदी सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में घुसी कार
Haldwani News: हल्द्वानी में सड़क पर खुदाई के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हालांकि, कार सवार सुरक्षित रहे और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना नवाबी रोड पर हुई, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी से राहगीरों को खतरा है। स्थानीय पुलिस को इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Haldwani News: हल्द्वानी। शहर के मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में बिना सुरक्षा मानकों के की जा रही सड़कों की खुदाई राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। बुधवार सुबह नवाबी रोड पर सड़क पर गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह नवाबी रोड से गुजर रही एक कार जैसे ही खुदी हुई सड़क के पास पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा। कारण का एक हिस्सा नाले में जा गिरा। गनीमत रही की दुकान को कोई नुकसान नहीं हुआ।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि इस हादसे के संबंध में पुलिस के पास कोई लिखित या आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


