Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRising Road Accidents in Kumaon Over 400 Lives Lost in 2025
कुमाऊं की सड़कें हादसों से हो रहीं लाल

कुमाऊं की सड़कें हादसों से हो रहीं लाल

संक्षेप:

हल्द्वानी में कुमाऊं की सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। 2025 में 623 सड़क हादसों में 409 लोगों की जान गई है। तेज रफ्तार, ओवरटेक और नशे में गाड़ी चलाने जैसे कारण प्रमुख हैं। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और स्टंटबाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

Dec 06, 2025 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। कुमाऊं की सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों ने चिंताजनक हालात पैदा कर दिए हैं। इस साल 11 महीनों में अलग-अलग कारणों से हुए हादसों ने चार सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हुए, जबकि कई लोगों को अपाहिज तक होना पड़ा है। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2025 से 15 नवंबर तक कुमाऊं के छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और यूएसनगर में कुल 623 सड़क हादसे हुए। इनमें 409 लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि 493 लोग बुरी तरह घायल हो गए। 23 से अधिक लोग अपाहिज हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आबादी के हिसाब से सर्वाधिक हादसे नैनीताल और यूएस नगर जनपद में हुए। इन दोनों जिलों में 390 से अधिक हादसे हुए, जिनमें 250 से अधिक लोगों की जान गई। तेज रफ्तार, ओवरटेक, ब्रेक फेल, वाहन का अनियंत्रित होना इन हादसों का कारण रहा। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। ओवरस्पीड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे में खूब वाहन दौड़ा रहे लोग नशे का सेवन कर चालक गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। एक जनवरी 2025 से लेकर 30 अक्तूबर तक पुलिस विभाग की ओर से ड्रिंक एंड ड्राइव में कुल 1282 चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। ढाई हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक अर्थदंड वसूला है। 1250 वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। ड्रंक एंड ड्राइव में कार्रवाई जारी है। स्टंटबाजी पर भी पुलिस की कड़ी कार्रवाई बाइकों पर अक्सर रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी करने वाले युवाओं को कुमाऊं की पुलिस खूब सबक सिखा रही है। इस साल 113 युवाओं के चालान स्टंटबाजी में काटे गए हैं। दर्जनों वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। चालान काटने के बाद युवाओं से माफीनामे का वीडियो बनाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा, ताकि आगे से वह इस तरह स्टंट करने से बचें।