खाड़ी देशों में तनाव के तपिश से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे
हल्द्वानी।खाड़ी देशों में तनाव के तपिश से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे खाड़ी देशों में तनाव के तपिश से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे

हल्द्वानी। मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में गहराते युद्ध और तनाव की तपिश अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने हल्द्वानी के इलेक्ट्रॉनिक बाजार को भी बुरी तरह झुलसा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और आयात लागत में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण कंप्यूटर उपकरणों और एक्सेसरीज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। तिकोनिया चौराहे स्थित रॉयल कम्प्यूटर्स के मालिक नदीम खान का कहना है कि अधिकांश चिपसेट और कंप्यूटर हार्डवेयर विदेशों से आयात किए जाते हैं। खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता की वजह से समुद्री मार्गों से होने वाली सप्लाई बाधित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है।
बाजार में सबसे ज्यादा असर रैम की कीमतों पर पड़ा है, जो सीधे तौर पर 1400 रुपये से बढ़कर 5100 रुपये के पार पहुंच गई है। छात्रों और ग्राफिक डिजाइनरों के लिए यह वृद्धि किसी झटके से कम नहीं है। इसी तरह, प्रिंटर और माउस जैसे छोटे उपकरणों के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे दफ्तरों और स्कूलों का काम प्रभावित हो रहा है।कंप्यूटर उपकरणों की रेट लिस्ट:उपकरण पहले अबरैम 1400 5100पेन ड्राइव 200 250की-बोर्ड 400 500माउस 150 200-250प्रिंटर 9000 9600टीवी 7000 9000नोट: दाम कारोबारियों के बताए अनुसार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


