खाड़ी युद्ध से इंजन ऑयल, ग्रीस और एडब्लू के दामों में भारी उछाल

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

-यूरिया आपूर्ति में कमी से ट्रांसपोर्टरों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ - बीएस-6 डीजल वाहनों की

खाड़ी युद्ध से इंजन ऑयल, ग्रीस और एडब्लू के दामों में भारी उछाल

हल्द्वानी, संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण इंजन लुब्रिकेंट्स, ग्रीस और अन्य ऑटोमोटिव तेलों के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही, बीएस-6 डीजल वाहनों में इस्तेमाल होने वाले डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की कीमतों में भी अप्रत्याशित उछाल आया है। एक बाल्टी एडब्लूए की कीमत ₹300 से ₹400 तक बढ़ गई है। वरिष्ठ व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली, महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी तथा प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि यूरिया की आपूर्ति में भी काफी कमी आ गई है। इससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड बीएस-6 और उससे ऊपर के सभी डीजल वाहनों के लिए अनिवार्य है। यह वाहनों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वरिष्ठ व्यापारियों के अनुसार, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, स्वराज मजदा, आयशर मोटर्स समेत सभी प्रमुख वाहन कंपनियों के अधिकृत डीलरों ने डीईएफ लिक्विड यूरिया और ऑयल लुब्रिकेंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की है कि यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि परिवहन क्षेत्र और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।