बाल सुधार गृह में साल दर साल बढ़ रही किशोरों की संख्या

May 07, 2026 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के राजकीय बाल संप्रेक्षण सुधार गृह में किशोरों में आपराधिक प्रवृत्तियों में वृद्धि हो रही है। पिछले तीन वर्षों में 125 किशोर यहां पहुंचे हैं, जिनमें से अधिकतर चोरी, लूट और डकैती के मामले शामिल हैं। मनोवैज्ञानिक टीम किशोरों के सुधार पर ध्यान दे रही है, जबकि परिवार और समाज को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बाल सुधार गृह में साल दर साल बढ़ रही किशोरों की संख्या

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण सुधार गृह के हालिया आंकड़े बताते हैं कि किशोरों में आपराधिक प्रवृत्तियां साल-दर-साल बढ़ रही हैं। तीन साल में 125 किशोर बाल सुधार गृह पहुंच चुके हैं। इन पर तमाम आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। बाल संप्रेक्षण गृह में कार्यरत विनोद डालाकोटी ने बताया कि वर्तमान में यहां 22 किशोर बंद हैं। 2025 में सर्वाधिक 72 और 2024 में 31 किशोर विभिन्न अपराधिक मामले में पहुंचे थे। किशोरों पर अधिकतर चोरी, लूट और डकैती जैसे आरोप थे। यह सिलसिला अब हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि कानूनन यह एक सुधार केंद्र है। यहां किशोरों के साथ कोई अपराधी जैसा व्यवहार नहीं किया जाता, बल्कि उन्हें सुधारने के लिए मनोवैज्ञानिकों की टीम बात करती है। ताकि अपराध के पीछे के मूल कारण (जैसे गरीबी, घरेलू हिंसा या बुरी संगत) को समझा जा सके और उनके भीतर से आपराधिक सोच को निकाला जा सके। यह सुनिश्चित किया जाता है कि किशोरों की शिक्षा न छूटे। उन्हें नियमित कक्षाओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे कंप्यूटर कोर्स, पेंटिंग और हस्तशिल्प, बागवानी और सिलाई सिखाई जाती है। यहां हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों के आरोपी भी होते हैं, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं.

विशेषज्ञ की राय:

केवल सुधार गृहों के भरोसे बच्चों को नहीं बदला जा सकता। परिवार और समाज को भी सतर्क रहना होगा। यदि बच्चा अचानक एकांत में रहने लगे, महंगे शौक पाल ले या संदिग्ध लोगों के साथ घूमने लगे, तो तुरंत हस्तक्षेप की आवश्यकता है। अभिभावकों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों की निगरानी करें.

डॉ.युवराज पंत, मनोवैज्ञानिक।

FAQs संबंधित किशोर अपराध

हल्द्वानी के बाल सुधार गृह में कितने किशोर वर्तमान में बंद हैं?
वर्तमान में यहां 22 किशोर बंद हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।