Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsReview Meeting on Education Budget and Development Plans in Bhimtal
शून्य संख्या के चलते बंद विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराए: सीडीओ

शून्य संख्या के चलते बंद विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराए: सीडीओ

संक्षेप:

भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के बजट और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पीएमश्री विद्यालय की आधारभूत संरचना और शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए...

Aug 12, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

भीमताल। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग को आवंटित बजट और विभिन्न विकास परक संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ अनामिका ने पीएमश्री विद्यालय में आधारभूत संरचना और शैक्षिक स्तर में सुधार कर आदर्श विद्यालय बनाने के लिए रणनीति बनाने को निर्देशित किया। साथ ही यूडीआईएसई पोर्टल में सही सूचनाओं को अंकित करने को निर्देशित किया। सीडीओ अनामिका ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गिरती छात्र संख्या निराशाजनक है। वहीं गत वर्ष में शून्य संख्या के कारण बंद हुए विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।