Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRetired CAPF Personnel Discuss Welfare Issues in Haldwani Meeting
सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल कर्मियों ने उठाई कल्याण पुनर्वास से जुड़ी मांगें

सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल कर्मियों ने उठाई कल्याण पुनर्वास से जुड़ी मांगें

संक्षेप:

हल्द्वानी में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों की बैठक हुई। बैठक में कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी जिलों में सीएपीएफएस सोलर बोर्ड और देहरादून में निदेशालय की स्थापना की मांग की।

Nov 12, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक एवं कल्याण अधिकारी शंकर दत्त पांडे ने की। बैठक में कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों ने मांग उठाई कि प्रदेश के सभी जिलों में सीएपीएफएस सोलर बोर्ड स्थापित किए जाएं। देहरादून में निदेशालय की स्थापना को लेकर भी मांग उठी। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि कर्मी की मृत्यु होने पर डीजी स्तर से पुष्पचक्र, सांत्वना राशि और 16 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सभी फोर्सों के कर्मियों को समान रूप से दी जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि हल्द्वानी में ईसीएचएस वेलनेस सेंटर की स्वीकृति के साथ 13 मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि अगले चरण में अल्मोड़ा और पौड़ी में भी वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। कार्यक्रम में उप कमांडेंट, बीएसएफ डीएस बोहरा (सेनि.), उप कमांडेंट बीएस कुंवर (सेनि.), सहायक कमांडेंट आरसी पडालिया (सेनि.), उप निरीक्षक सीआईएसएफ पीयूष तिवारी (सेनि.) समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अगली राज्य स्तरीय बैठक आगामी तीन दिसंबर को रुड़की में आयोजित करने को लेकर सहमति बनी।