नैनीताल में कफ सिरप पर लगी रोक हटी, पांच माह बाद वितरण शुरू

Feb 21, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में सरकारी और निजी अस्पतालों में कफ सिरप की बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है। जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद यह निर्णय लिया गया। पिछले पांच महीनों से कफ सिरप की बिक्री बंद थी, जो कि बच्चों की मौत के मामलों के बाद की गई थी। अब सीएचसी-पीएचसी में भी वितरण जल्द शुरू होगा।

नैनीताल में कफ सिरप पर लगी रोक हटी, पांच माह बाद वितरण शुरू

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सरकारी अस्पतालों और अधिकांश निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री व वितरण पर लगी रोक हटा दी गई है। देहरादून और रुद्रपुर स्थित राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशालाओं में भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद यह निर्णय लिया गया। हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में करीब पांच महीने बाद मरीजों को कफ सिरप उपलब्ध कराया जाने लगा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामलों के बाद अक्तूबर 2025 में एहतियातन कई राज्यों में कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई थी।

जांच में कुछ स्थानों पर मिलावटी दवाओं में डायएथिलीन ग्लाइकल जैसे हानिकारक रसायन पाए गए थे, जो किडनी फेल्योर और मृत्यु का कारण बन सकते हैं। इसके बाद नैनीताल जिले में भी सीएचसी, पीएचसी और दवा दुकानों पर कफ सिरप की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। वहीं बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस दताल ने पुष्टि की कि जांच रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद कफ सिरप का वितरण पुन: शुरू कर दिया गया है। सीएचसी-पीएचसी में जल्द बंटेगा कफ सिरप सेंट्रल मेडिकल स्टोर (सीएमएसडी) हल्द्वानी के प्रभारी डॉ. आरके जोशी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर तीन से चार माह से आपूर्ति रोकी गई है। जांच रिपोर्ट सही आई है। उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार है। जल्द सीएचसी-पीएचसी में कफ सिरप का वितरण पूर्व की भांति शुरू हो जाएगा। हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और लालकुआं के सरकारी व निजी अस्पतालों से लिए गए सैंपल रुद्रपुर और देहरादून लैब भेजे गए थे। अब तक प्राप्त अधिकांश रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। यदि किसी सैंपल में कमी मिलती है तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मीनाक्षी बिष्ट, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल मरीजों के लिए जरूरी जानकारी सरकारी अस्पतालों में कफ सिरप फिर से उपलब्ध केवल चिकित्सकीय परामर्श पर ही सेवन करें किसी भी दुष्प्रभाव की सूचना तुरंत डॉक्टर को दें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।