ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसचिव बनाए गए संजय किरौला-दीप सती का इस्तीफा

सचिव बनाए गए संजय किरौला-दीप सती का इस्तीफा

कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाए गए हल्द्वानी के संजय किरौला व कालाढूंगी के दीप चंद्र सती ने पद स्वीकार न करते हुए तुरंत ही प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। पुराने कांग्रेसी संजय...

सचिव बनाए गए संजय किरौला-दीप सती का इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 25 Jan 2020 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाए गए हल्द्वानी के संजय किरौला और कालाढूंगी के दीप चंद्र सती ने पद स्वीकार न करते हुए तुरंत प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। पुराने कांग्रेसी संजय किरोला नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। दीप सती वर्तमान में भी प्रदेश सचिव पद पर थे। दोनों ने ई-मेल के जरिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

अंदरखाने दोनों के इस्तीफे की मुख्य वजह आठ माह पूर्व कांग्रेस में शामिल महेश शर्मा को तरजीह देना रहा है। हालांकि दोनों ने इस्तीफे में इसका जिक्र नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार संजय किरौला का नाम प्रदेश महामंत्री पद के लिए प्रस्तावित था। मगर उन्हें दरकिनार कर महेश शर्मा को जिम्मेदारी दे दी गई है। संजय ने कहा कि वह कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। विरोधी दल की ओर से कई बार लालच देने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी और हर बार ईमानदारी और मजबूर से पार्टी से जुड़े रहे। मगर कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले कुछ लोगों को तरजीह दी जा रही है। संजय किरौला और दीप चंद्र सती कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दो बार चुनाव लड़ चुके और एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी के करीबी रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें