ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबनबसा की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं रेनू अग्रवाल

बनबसा की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं रेनू अग्रवाल

बनबसा नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार हुए चुनाव में रेनू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विमला सजवाण को 362 मतों से हराया। विमला सजवाण दूसरे और कांग्रेस...

बनबसा की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं रेनू अग्रवाल
हमारे संवाददाता ,बनबसा (चम्पावत)। Tue, 20 Nov 2018 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बनबसा नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार हुए चुनाव में रेनू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विमला सजवाण को 362 मतों से हराया। विमला सजवाण दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं। 
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 3532 मत पड़े। इसमें सर्वाधिक निर्दलीय प्रत्याशी रेनू अग्रवाल को 1452, भाजपा प्रत्याशी विमला सजवाण को 1090 और कांग्रेस की सुधा बिष्ट को 633 मत मिले। निर्दलीय रानी कापड़ी को 97, चंदा देवी को 47, मंजू पांडे को 60 और मत मिले। इसके अलावा 14 मत नोटा में पड़े और 139 मत निरस्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय रेनू अग्रवाल को वार्ड संख्या एक में 36, दो से 140, तीन से 116, चार से 144, पांच से 383, छह से 276 और वार्ड नंबर सात में 357 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विमला सजवाण को वार्ड नंबर एक में 228, वार्ड नंबर दो में 232, वार्ड नंबर तीन से 141, वार्ड नंबर चार से 148, वार्ड पांच से 82, वार्ड छह से 98 और वार्ड नंबर सात से 161 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की सुधा बिष्ट को वार्ड एक में 76, वार्ड दो से 136, वार्ड तीन से 65, वार्ड चार से 93, पांच से 97, छह से 71 और वार्ड सात से 95 मत मिले।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें