Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRelief on the Way for Haldwani Residents Devkhadi Nala Outfall Project to Begin
मानसून में खतरा बनने वाले देवखड़ी नाले से मिलेगी राहत

मानसून में खतरा बनने वाले देवखड़ी नाले से मिलेगी राहत

संक्षेप: हल्द्वानी में देवखडी नाले से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। यूयूएसडीए नाले का आउटफाल बनाने के लिए सर्वे पूरा कर चुका है और निर्माण कार्य की तैयारी कर रहा है। बरसात के दौरान जलभराव और यातायात प्रभावित होने की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में एडीबी की मदद शामिल है।

Wed, 5 Nov 2025 11:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। मानसून में लोगों के लिए खतरा बनने वाले देवखडी नाले से जल्द राहत मिलेगी। उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए), इसके लिए नाले का आउटफाल बनाने जा रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसके लिए निर्माण के लिए कवायद की जा रही है। हल्द्वानी में मौजूद नाले बरसात के दौरान लोगों के लिए परेशानी का कारण बने रहते है। दमुवाढूंगा के देवखडी नाले के नजदीक बने घरों मे मलबा भरने से खतरा बना रहता है। वहीं नाले की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से नैनीताल रोड में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे बारिश के दौरान घंटो यातायात प्रभावित रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके समाधान की मांग लगातार की जा रही है। अब इसके लिए यूयूएसडी ने कवायद शुरू कर दी है। शहरी मे पेयजल, सिवरेज और ड्रेनेज के लिए विभाग एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) की परियोजना मे काम कर रहा है। देवखडी नाले को भी परियोजना मे शामिल किया गया है। इसका आउटफाल बनाने के लिए सर्वे कर लिया गया है। अब का डिजाइन बनाए जा रहा है। इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि देवखडी नाले का आउटफाल बना कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर लिया गया है।