Haldwani News: 11 अक्तूबर से शुरू होगी हल्दूचौड़ की रामलीला
Haldwani News: श्री रामलीला कमेटी हल्दूचौड़ की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 11 अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। बैठक में 64,241 रुपये की आय का अनुमोदन भी किया गया और रामलीला मंच के टिन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास जल्द कराने का निर्णय लिया गया।

Haldwani News: लालकुआं। श्री रामलीला कमेटी हल्दूचौड़ की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 11 अक्तूबर यानि पहली नवरात्र से रामलीला का शुभारंभ होगा। बैठक में बैंक खाते में जमा 64,241 रुपये की आय का अनुमोदन भी किया गया साथ ही विधायक निधि से स्वीकृत रामलीला मंच के टिन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास जल्द कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का ने की। यहां संरक्षक उमेश चंद कबड़वाल, दया किशन कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, भुवन सिंह पवार, दया किशन बमेटा, कोषाध्यक्ष चंद्रबल्लभ खोलिया, मनोज कोठारी, कैलाश बमेटा, कार्तिक बमेटा, योगेश दुम्का, कपिल राणा, पवन दुम्का, विजय दुम्का, राहुल दुम्का, महेंद्र सरदार रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


