
रामनगर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ली विकास के नाम पर शपथ रामनगर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ली विकास के नाम पर शपथ
रामनगर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ली विकास के नाम पर शपथरामनगर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ली विकास के नाम पर शपथरामनगर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियो
रामनगर, संवाददाता। रामनगर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में हुए समारोह में एसडीएम प्रमोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं को गिनाकर जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकासखंड को केंद्र व राज्य सरकार बजट उपलब्ध कराती है। ऐसे में गांव से चुनकर आए प्रतिनिधियों को तालमेल बिठाकर गांव का विकास करना चाहिए।

पक्ष-विपक्ष दोनों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। बताया कि कई ग्राम प्रधान उम्रदराज है। नए प्रतिनिधियों को उनसे सीखने की जरूरत है। वहीं ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को साथ लेकर और कंधे से कंधा मिलाकर लगातार विकास कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम, पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, डॉ. निशांत पपने, ताईफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी, सभासद सचिन कुमार, आशा बिष्ट, मिथलेश डंगवाल, भूपेंद्र कुमार, प्रधान हज्जन नरगिस, शकील अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


