Haldwani News: हल्द्वानी में राखी बाजार गुलजार, युवाओं में ब्रेसलेट और लुंबा राखी का क्रेज
Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। रक्षाबंधन को लेकर हल्द्वानी का बाजार सज गया है।दुकानों पर ₹5 से लेकर ₹500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध

Haldwani News: भावना कोहली
हल्द्वानी। रक्षाबंधन को लेकर हल्द्वानी का बाजार सज गया है। दुकानों पर ₹5 से लेकर ₹500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। 10 से 20 फीसदी तक महंगाई के बावजूद खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
रक्षा के नए ट्रेंड
नया बाजार स्थित राखी विक्रेता सुमित ने बताया कि युवाओं में जेन-जी ब्रेसलेट और ‘बेस्ट ब्रो’ स्लोगन वाली राखियों की भारी मांग है। इस बार बच्चों के लिए म्यूजिकल टॉय राखी भी बाजार में आई है, जिसकी कीमत करीब 100 रुपये से शुरू हो रही है। राखी विक्रेता राकेश के अनुसार इस बार बाजार में चांदी, जरदोजी वर्क, रुद्राक्ष, चंदन और कुंदन वाली फैंसी राखियों की अच्छी मांग है।
मिठाई और घेवर बाजार में भी बदलाव
कच्चे माल के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमतों में भी 20 प्रतिशत तक उछाल आया है, फिर भी पारंपरिक घेवर और नए फ्लेवर की मिठाइयों की जमकर बिक्री हो रही है। इसके अलावा ग्रूमिंग किट और कॉस्मेटिक गिफ्ट हैम्पर्स की मांग भी बढ़ी है।
भद्रा का दोष
28 अगस्त को भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होने के कारण रक्षाबंधन पर इसका कोई दोष नहीं रहेगा। सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल छोड़कर पूरा दिन शुभ है। राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 12:22 से 1:58 बजे तक और शाम 5:11 से 6:47 बजे तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा।


