Rajputana Business Summit Unites Rajput Community for Industrial Growth वीरता के साथ उद्योगों के लिए भी जाने जाएंगे राजपूत: कोश्यारी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRajputana Business Summit Unites Rajput Community for Industrial Growth

वीरता के साथ उद्योगों के लिए भी जाने जाएंगे राजपूत: कोश्यारी

रामनगर के छोई में आयोजित दो दिवसीय राजपूताना बिजनेस समिट में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, और राजस्थान सहित देश भर से राजपूत बिरादरी के लोग एकजुट हुए। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 15 Sep 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
वीरता के साथ उद्योगों के लिए भी जाने जाएंगे राजपूत: कोश्यारी

- रामनगर के छोई में आयोजित दो दिवसीय राजपूताना बिजनेस समिट सम्पन्न - उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश भर से राजपूत बिरादरी के लोग हुए एकजुट रामनगर। राजपूत समुदाय के लोग अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब अपने उद्योगों की वजह से जाने जायेंगे। यह बात महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रामनगर में आयोजित राजपूताना बिजनेस समिट में कही। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय के लोग समाज के हर वर्ग के उत्थान में हमेशा तत्पर रहते हैं। अखंड राजपूताना सेवा संघ की ओर से छोई स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय राजपूताना बिजनेस समिट में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश भर से राजपूत बिरादरी के लोग एकजुट हुए।

महाराणा प्रताप के वंशज और उदयपुर के राजा लक्ष्य राज सिंह ने कहा कि उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए हर परिस्थिति में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश सरकार को राज्य में निवेश लाने के लिए सुविधाएं देने के साथ ही उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने व्यवसाय के साथ नशे से दूर रहने और अपने शरीर पर ध्यान देने की बात कही। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की सार्थकता तब होगी, जब राजपूत समुदाय के लोग उत्तराखंड में निवेश करे और एक-दूसरे का सहयोग करें। संघ के उत्तराखंड प्रभारी श्यामानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी सिंह और आरबीएस अध्यक्ष जेबी सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जय कुमार जे रावल, बिहार के कैबिनेट मंत्री राजू कुमार सिंह, उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, पदमश्री कनवल सिंह चौहान, पदमश्री पोपटराव पवार, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। ये हुए कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित समिट में देश भर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चालीस लोगों को कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसमें उत्तराखंड के सात लोग भी शामिल रहे। कर्मवीर अवॉर्ड पाने वालों में कुमाऊं ग्रुप के एमडी शिव कुमार अग्रवाल, शील चंद एग्रो मिल्स के एमडी मोहन गोयल, संधू इंटरप्राइजेज के एमडी शेरजस सिंह संधू, शिक्षा के क्षेत्र में डीपीएस रुद्रपुर के एमडी सुरजीत सिंह ग्रोवर, खेल के क्षेत्र में अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार, समाज सेवा के क्षेत्र में राजू गावा और सैन्य क्षेत्र में सेवा के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर कर्नल उदय सिंह चौहान और कैप्टन अंगद सिंह काशीपुर को सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।