शहादत दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
कालाढूंगी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
कालाढूंगी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडे, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रंजीत कौर, सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, इंदिरा डंगवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी फूल सिंह कुमटिया, हरीश आर्य, किशन सिंह खोलिया, ओंकार गोस्वामी, प्रेम बल्लभ जोशी, कृष्णानंद पांडे, रोहित बुढलाकोटी, सलमान वारसी, नदीम अहमद, कृष्णानंद जोशी, प्रवीण आर्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


