Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRainy Day Box Cricket Tournament Organized by All India PNB Officers Association in Haldwani
पीएनबी ऑफिसर्स के बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट की एग्री कमांडो रही विजेता

पीएनबी ऑफिसर्स के बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट की एग्री कमांडो रही विजेता

संक्षेप: - फोटो हल्द्वानी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हल्द्वानी यूनिट ने टर्फ

Mon, 4 Aug 2025 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

- फोटो हल्द्वानी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हल्द्वानी यूनिट ने टर्फ मैदान में बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया। इस दौरान टूर्नामेंट में बारिश के बावजूद सात टीमों ने भाग लिया। आयोजन की शुरुआत में मुख्य अतिथि एमसीसी के मुख्य प्रबंधक उदय शंकर महाजन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ की। कड़े मुकाबले के बाद टीम एग्री कमांडो विजेता रही, जबकि लकी सेवन उपविजेता बनी। इस मौके पर कॉमरेड हिमांशु बृजवाल और कॉमरेड बसंत जोशी ने आयोजन को सफल बनाने वाले साथियों का आभार जताया।