कालाढूंगी में मनमाने दामों पर बेची जा रही थीं स्कूल ड्रेस
एसडीएम बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने कालाढूंगी में बुक सेलरों की दुकानों पर छापामारी की। एनसीईआरटी की किताबों के अतिरिक्त बिक्री और मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। दुकानों पर निर्धारित मूल्य नहीं पाए गए और दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

सतीश जोशी कालाढूंगी। एसडीएम बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बुक सेलरों की दुकानों पर छापामारी की। एनसीईआरटी के अतिरिक्त किताबों का विक्रय करने और अभिभावकों से मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई।एसडीएम ने बताया कि अजंता बुक डिपो पर एनसीईआरटी की बुक और स्कूल ड्रेस बिना मोनोग्राम के पाई गई। भंडारी बुक डिपो और आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस पाई गईं। इसके अतिरिक्त सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच प्राइवेट स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस बिकती मिलीं। स्कूल ड्रेस विद्यालय के नाम से बेचने संबंधी कोई भी दस्तावेज दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सका।
स्कूल ड्रेस पर निर्धारित मूल्य अंकित नहीं पाया गया। ड्रेसें मनमाने रेट में बेची जा रही थीं। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल में एनसीईआरटी के अतिरिक्त कोई बुक नहीं पाई गई। टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, पूजा सूठा, विदुषी रजवार शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


