ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहल्द्वानी में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पर शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता

हल्द्वानी में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पर शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता

एचएन इंटर कालेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद,उत्तराखंड की पहल पर पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पर शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निराला के जीवन पर...

हल्द्वानी में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पर शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 12 May 2018 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

एचएन इंटर कालेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद,उत्तराखंड की पहल पर पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पर शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निराला के जीवन पर आधारित व्याख्यान दिया।

शनिवार को एचएन इंटर कॉलेज में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जीवन पर आयोजित शैक्षणिक साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक व्याख्यान दिए। इस दौरान उन्होंने निराला के जीवन संघर्षों से लोगों को अवगत कराया। बताया कि निराला ने आजीवन साहित्य की सेवा की और वह हमेशा साहित्य के लिए समर्पित रहे। इस मौके पर साहित्य से जुड़े लोगों ने भी निराला के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें