ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीप्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 4 नए पदाधिकारियों को संगठन में स्थान दिया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारी हितों के लिए...

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 10 Jul 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 4 नए पदाधिकारियों को संगठन में स्थान दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए होलसेल टेलीकॉम व्यवसायी कुबेर बोरा को प्रदेश का आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। प्रमुख दवा व्यवसायी नरेन्द्र साहनी को प्रदेश संगठन मंत्री, प्रमुख फुटवेयर कारोबारी शकील अहमद सिद्दीकी और कम्प्यूटर व्यवसायी भुवन जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष साह ने बताया कि चारों पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ प्रमोद गोल्डी, अमरजीत सेठी, राजेश पुरी, महेन्द्र बिष्ट, राकेश टीटू, आनंद अधिकारी, सजंय वर्मा, नुसरत सिद्दकी, अशोक वार्ष्णेय, रामप्रसाद कस्यप, कमल राजपाल, विनोद मेहरा, प्रदीप सबरवाल आदि ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें