ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीप्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडी आढ़ती प्रदीप भंडारी को उपाध्यक्ष, व्यवसायी हेम मेलकानी को...

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 12 Jun 2020 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडी आढ़ती प्रदीप भंडारी को उपाध्यक्ष, व्यवसायी हेम मेलकानी को संगठन मंत्री व रजनीश पांडेय को सयुक्त मंत्री मनोनीत किया है।

महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी महानगर के हर क्षेत्र के व्यापारियों को अपने सगठन में प्रतिनिधित्व देगा। उन्होंने साफ किया कि बिना कारोबार वाले व्यक्ति को व्यापार मंडल में कोई जगह नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों से व्यापारी समाज की छवि धूमिल होती है। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, नगर निगम प्रभारी राजेन्द्र मुन्ना, पूरन लाल साह, अमरजीत सेठी, प्रदीप सबरवाल, राजेश पुरी, राम प्रसाद कश्यप, चमन गुप्ता, प्रमोद गोल्डी, आनंद अधिकारी, पीयूष अग्रवाल, नुसरत सिद्दीकी, अशोक वार्ष्णेय, मनोज चौहान, संजय वर्मा, सतीश भोला, मुकेश खंडेलवाल आदि ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें